भारत ए पुरूष टीम सितंबर में आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय टेस्ट खेलेगी

Ads

भारत ए पुरूष टीम सितंबर में आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय टेस्ट खेलेगी

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 10:44 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 10:44 PM IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) भारत ए पुरूष टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर अक्टूबर में भारत में चार दिवसीय दो टेस्ट खेलेगी ।

बीसीसीआई ने बुधवार को पुरूष और महिला अंडर 19 और ए टीमों के कार्यक्रम की घोषणा की ।

भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच श्रृंखला 22 सितंबर स 11 अक्टूबर के बीच पुडुच्चेरी में खेली जायेगी । पहला अनधिकृत टेस्ट 22 से 25 सितंबर तक और दूसरा 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच खेला जायेगा । तीन लिस्ट ए मैच छह, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जायेंगे ।

जिम्बाब्वे महिला टीम 16 से 28 अक्टूबर के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी । टी20 मैच रायपुर में और लिस्ट ए मैच बड़ौदा में खेले जायेंगे ।

पुरूष अंडर 19 टीम राजकोट में आस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ तीन 50 ओवर के मैच खेलेगी जिसके बाद राजकोट और अहमदाबाद में दो चार दिवसीय टेस्ट खेले जायेंगे ।

यह श्रृंखला 18 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच खेली जायेगी ।

भारतीय महिला ए टीम आस्ट्रेलिया ए और इंग्लैंड ए महिला टीमों के खिलाफ श्रृंखलायें खेलेगी जिसमें तीन तीन टी20 और तीन लिस्ट ए मैचों के साथ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट खेला जायेगा ।

भाषा मोना

मोना