राष्ट्रीय बधिर क्रिकेट चैम्पियनशिप का तीसरा सत्र शुरू

Ads

राष्ट्रीय बधिर क्रिकेट चैम्पियनशिप का तीसरा सत्र शुरू

  •  
  • Publish Date - February 13, 2024 / 12:40 PM IST,
    Updated On - February 13, 2024 / 12:40 PM IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) ने बताया कि बधिरों के लिए तीसरी टेस्ट राष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप 2024 में चार टीमें भाग ले रही हैं।

  सोमवार से शुरू हुए छह दिवसीय टूर्नामेंट में केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की बधिर पुरुषों की टीमें भाग ले रही हैं।

इसका फाइनल 17 फरवरी को खेला जायेगा।

दिव्यांग युवाओं के बीच विशेष रूप से खेल प्रतिभा को निखारने का मौका देने वाले इस टूर्नामेंट के प्रमुख भागीदार के तौर पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने आईडीसीए के साथ हाथ मिलाया है।

आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, ‘‘ यह एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। इससे विश्व स्तरीय क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। यह विविधता और समावेशन को बढ़ावा देने के आईडीसीए के प्रयासों को दिखाता है।। हमारे सभी साझेदार हमारे दृष्टिकोण को साझा करते हैं और श्रवण-बाधित क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

भाषा आनन्द

आनन्द