अमेरिका और मैक्सिको के बाहर होने क्वार्टर फाइनल के टिकटों की कीमत गिरी
अमेरिका और मैक्सिको के बाहर होने क्वार्टर फाइनल के टिकटों की कीमत गिरी
न्यूयॉर्क, 11 जुलाई (एपी) सह मेजबान अमेरिका और मैक्सिको के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैचों के लिए टिकटों की कीमतों में गिरावट आई है।
टिकपिक वेबसाइट ने कैलिफोर्निया के इंगलवुड में शुक्रवार को स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले गए मैच के लिए टिकटों की सबसे कम कीमत 1,381 डॉलर बताई। अंतिम 16 के मैच में बेल्जियम से अमेरिका की हार से पहले इनकी कीमत 3,261 डॉलर थी।
इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में होने वाले मैच के लिए सबसे कम टिकट की कीमत 2,049 डॉलर हो गई है। इंग्लैंड की मैक्सिको पर जीत से पहले यह कीमत 3,866 डॉलर थी। इसी तरह कनसास सिटी में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले मैच के लिए सबसे कम टिकट की कीमत 1,142 डॉलर तक गिर गई है जो इससे पहले 2,381 डॉलर थी।
इस बीच फीफा ने न्यूजर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए श्रेणी दो के लगभग 1,200 टिकट 7,380 डॉलर की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं।
एपी
पंत
पंत

Facebook


