तिलक वर्मा का अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने बनाये सात विकेट पर 155 रन
तिलक वर्मा का अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने बनाये सात विकेट पर 155 रन
नवी मुंबई, 21 अप्रैल (भाषा) मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत से उबरते हुए तिलक वर्मा के नाबाद 51 रन की मदद से गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ सात विकेट पर 155 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
तिलक वर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, पदार्पण कर रहे ऋतिक शौकीन ने 25 रन और अंत में जयदेव उनादकट ने 19 रन का योगदान दिया।
सीएसके के लिये मुकेश चौधरी ने तीन ओवर 19 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा ड्वेन ब्रावो ने दो तथा मिशेल सैंटनर और महीश तीक्ष्णा ने एक एक विकेट लिया।
भाषा नमिता पंत
पंत

Facebook


