टिटास साधू के चार विकेट, भारत ने आस्ट्रेलिया को 141 रन पर समेटा

Ads

टिटास साधू के चार विकेट, भारत ने आस्ट्रेलिया को 141 रन पर समेटा

  •  
  • Publish Date - January 5, 2024 / 08:44 PM IST,
    Updated On - January 5, 2024 / 08:44 PM IST

मुंबई, पांच जनवरी (भाषा) भारत ने टिटास साधू के चार विकेट की मदद से शुक्रवार को यहां पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आस्ट्रेलिया को 141 रन पर समेट दिया।

फोबे लिचफील्ड 49 रन बनाकर आस्ट्रेलिया के शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा एलिसे पैरी ने 37 रन का योगदान दिया।

दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल ने दो दो जबकि रेणुका सिंह और अमनजोत कौर ने एक एक विकेट झटके।

भाषा नमिता

नमिता