टोटेनहम, एसी मिलान यूरोपा लीग के नॉकआउट चरण में

टोटेनहम, एसी मिलान यूरोपा लीग के नॉकआउट चरण में

टोटेनहम, एसी मिलान यूरोपा लीग के नॉकआउट चरण में
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: December 4, 2020 7:45 am IST

लंदन, चार दिसंबर ( एपी ) एसी मिलान ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सेल्टिक को 4 . 2 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया जबकि टोटेनहम ने भी ड्रॉ के बावजूद अगले दौर में जगह बनाई ।

जेरेथ बेल के यूरोपा लीग में पहले गोल के बाद टोटेनहम ने आस्ट्रिया के एलएएसके से 3 . 3 से ड्रॉ खेला ।

ब्रागा, लिली, विलारीयाल, रॉयल एंटवर्प, डिनामो जगरेब, रेड स्टार बेलग्रेड, लीवरकुसेन, स्लाविया प्राग, रेंजर्स, बेनफिका, ग्रेनाडा और पीएसवी ईंडोवन ने भी नॉकआउट में जगह बना ली ।

इंग्लिश फुटबॉल में मार्च के बाद दर्शकों की वापसी हुई और इस मैच में आर्सनल ने रैपिड वियना को 4 . 1 से हराया ।

रीयाल सोशिडाड को रिजेका ने 2 . 2 से ड्रॉ पर रोका ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में