टोटेनहैम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को बराबरी पर रोका

Ads

टोटेनहैम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को बराबरी पर रोका

  •  
  • Publish Date - January 15, 2024 / 10:16 AM IST,
    Updated On - January 15, 2024 / 10:16 AM IST

मैनचेस्टर, 15 जनवरी (एपी) टोटेनहैम ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करके इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-2 से बराबरी पर रोका।

मैनचेस्टर यूनाइटेड का 25 प्रतिशत हिस्सा खरीदने के बाद यह पहला अवसर था जबकि ब्रिटेन के अरबपति जिम रेटक्लिफ मैच के दौरान उपस्थित थे।

रासमस होजलुंड ने तीसरे मिनट में ही गोल करके मैनचेस्टर यूनाइटेड को बढ़त दिला दी। रिचार्लीसन ने 19वें मिनट में टोटेनहैम की तरफ से बराबरी का गोल किया।

मार्कस रैशफोर्ड ने 40वें मिनट में मैनचेस्टर यूनाइटेड को फिर से बढ़त दिला दी। रोड्रिगो बेंटनकुर ने हालांकि दूसरे हाफ के 49वें सेकंड में गोल करके टोटेनहैम को फिर से बराबरी पर ला दिया।

एपी

पंत

पंत