त्वेसा मलिक ने फ्रांस में अच्छी शुरुआत की

त्वेसा मलिक ने फ्रांस में अच्छी शुरुआत की

त्वेसा मलिक ने फ्रांस में अच्छी शुरुआत की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: September 16, 2022 12:45 pm IST

ड्यूविले (फ्रांस), 16 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने  ‘लैकोस्टे लेडीज ओपन डी फ्रांस’ के पहले दौर में तीन अंडर 68 के कार्ड के साथ अच्छी शुरुआत की।

यह मई के बाद उनकी सर्वश्रेष्ठ शुरुआत है। वह गुरुवार को पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद संयुक्त रूप से 10वें पायदान पर थी।

पिछले सप्ताह स्विट्जरलैंड में खत्म हुई प्रतियोगिता में करियर का सर्वश्रेष्ठ संयुक्त सातवां स्थान हासिल करने वाली अमनदीप द्राल ने भी यहां अपनी लय को जारी रखी। वह दो अंडर 69 के कार्ड के साथ  संयुक्त रूप से 21 वें पायदान पर है।

भारत की अन्य खिलाड़ियों में दीक्षा डागर और वाणी कपूर ने एक समान एक ओवर 72 का स्कोर किया। दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से 48 वें स्थान पर है।

त्वेसा ने इस दौरान एक बोगी के मुकाबले चार बर्डी लगाई। अमनदीप में भी चार बर्डी लगाई लेकिन वह दो बोगी कर बैठी।

इनेस लकलेलेच, मेघन मैकलारेन और एमेच्योर नास्तासिया नदौद संयुक्त रूप से पहले  स्थान पर है। इन तीनों ने छह अंडर 65 का स्कोर किया।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में