त्वेसा लेडीज इटैलियन ओपन में करेंगी भारतीय दल की अगुआई
त्वेसा लेडीज इटैलियन ओपन में करेंगी भारतीय दल की अगुआई
फुबाइन (इटली), एक जून (भाषा) महिला गोल्फर त्वेसा मलिक यहां लेडीज इटैलियन ओपन के 26वें चरण में भारतीय दल की अगुआई करेंगी।
भारतीय दल में उनके अलावा वाणी कपूर, अमनदीप द्राल, रिद्धिमा दिलावड़ी और नेहा त्रिपाठी शामिल हैं।
लेडीज यूरोपीय टूर पर इस साल शीर्ष 10 में फिनिश की तलाश में जुटी त्वेसा पिछले हफ्ते अरामको सीरीज में संयुक्त 26वें स्थान पर रही थीं।
पिछले साल त्वेसा कई प्रतियोगिताओं में शीर्ष 10 और शीर्ष 15 में जगह बनाने में सफल रही थीं।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


