फ्रेंच ओपन में पुरुष युगल के दो खिलाड़ी कोविड से संक्रमित

फ्रेंच ओपन में पुरुष युगल के दो खिलाड़ी कोविड से संक्रमित

फ्रेंच ओपन में पुरुष युगल के दो खिलाड़ी कोविड से संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 3, 2021 5:41 am IST

पेरिस, तीन जून (एपी) फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने कहा कि एक पुरुष युगल टीम के दोनों सदस्यों का कोविड—19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।

इन दोनों खिलाड़ियों को अलग थलग रखा गया है। आयोजकों ने उनकी पहचान उजागर नहीं की है।

उनके स्थान पर वैकल्पिक सूची की पहली टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

फ्रांसीसी टेनिस महासंघ ने बुधवार की रात को कहा था कि 24 मई के बाद क्वालीईंग दौर से खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के कुल 2446 परीक्षण किये गये जिसमें से दो मामले पॉजिटिव आये हैं।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में