यूरोप के दौरे से अनुभव हासिल करेगी अंडर-17 टीम : एआईएफएफ महासचिव
यूरोप के दौरे से अनुभव हासिल करेगी अंडर-17 टीम : एआईएफएफ महासचिव
नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) महासचिव शाजी प्रभाकरण को उम्मीद है कि राष्ट्रीय अंडर-17 टीम स्पेन और जर्मनी के अभ्यास दौरे से महत्वपूर्ण अनुभव हासिल करेगी।
यह दौरा एएफसी अंडर-17 एशियाई कप के थाईलैंड में जून-जुलाई में होने वाले अंतिम राउंड की तैयारियों के लिये आयोजित किया जा रहा है।
प्रभाकरण ने शनिवार को अंडर-17 पुरुष टीम से मुलाकात की जो मैच खेलने और ट्रेनिंग के लिए स्पेन और जर्मनी की यात्रा करेगी। टीम इस समय गोवा में शिविर में है।
प्रभाकरण ने कहा, ‘‘हमारे लिए युवा टीम की तैयारियां सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इन युवा खिलाड़ियों को आगामी हफ्तों में यूरोप में खेलने का अच्छा मौका मिलेगा। ’’
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


