यू मुंबा ने तेलुगू टाइटंस को हराया

यू मुंबा ने तेलुगू टाइटंस को हराया

यू मुंबा ने तेलुगू टाइटंस को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: November 2, 2022 9:54 pm IST

पुणे, दो नवंबर (भाषा) आशीष के शानदार प्रदर्शन की मदद से यू मुंबा ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में तेलुगु टाइटंस को 40-37 से हराया।

रेडर आशीष ने कुल 12 अंक बनाए। उन्होंने शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम को आगे बनाए रखा। यू मुंबा ने मध्यांतर तक 18-14 से बढ़त बना रखी थी।

टाइटंस के लिए प्रवेश भैंसवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें दूसरे खिलाड़ियों का पर्याप्त साथ नहीं मिला।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में