प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धाज ने बेंगलुरु बुल्स को टाई-ब्रेकर में हराया

Ads

प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धाज ने बेंगलुरु बुल्स को टाई-ब्रेकर में हराया

  •  
  • Publish Date - September 25, 2025 / 10:00 PM IST,
    Updated On - September 25, 2025 / 10:00 PM IST

जयपुर, 25 सितंबर (भाषा) यूपी योद्धाज ने बृहस्पतिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बेंगलुरु बुल्स को टाई-ब्रेकर में 6-5 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में निर्धारित समय में स्कोर 36-36 से बराबर होने के बाद मैच टाई-ब्रेकर में चला गया।

भवानी राजपूत ने यूपी के लिए सबसे अधिक 10 अंक हासिल किए जिसमें उन्हें गगन गौड़ा (6), सुमित सांगवान (4), आशु सिंह (4) और गुमान सिंह (3) जैसे खिलाड़ियों का अच्छा साथ मिला।

यूपी योद्धा का सामना 29 सितंबर को नयी दिल्ली में गुजरात जायंट्स से होगा जबकि बेंगलुरु बुल्स की भिड़ंत दो अक्टूबर को पुणेरी पलटन से होगी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द