अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भाग लेगी अमेरिका की टीम

अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भाग लेगी अमेरिका की टीम

अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भाग लेगी अमेरिका की टीम
Modified Date: June 2, 2026 / 10:02 am IST
Published Date: June 2, 2026 10:02 am IST

(योशिता सिंह)

न्यूयॉर्क, दो जून (भाषा) अमेरिका की योग टीम चार से आठ जून तक अहमदाबाद में होने वाली पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भाग लेगी।

अमेरिकी योग संघ (यूएसवाईए) की विज्ञप्ति के अनुसार अमेरिकी योगासन खेल महासंघ (यूएसआईएसएफ) ने यूएसवाईए और विश्व योगासन के सहयोग से यह टीम तैयार की है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि अमेरिकी योग संघ और यूएसवाईएसएफ के संस्थापक एवं अध्यक्ष बलविंदर सिंह 11 सदस्यीय अमेरिकी टीम का नेतृत्व करेंगे।

भारत में होने वाली चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन अप्रैल में कनेक्टिकट में क्वार्टरफाइनल ट्रायल के आधार पर किया गया था। टीम में शामिल खिलाड़ियों की उम्र 10 से 55 वर्ष के बीच है और वह विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं चुनौती पेश करेंगे।

अमेरिकी योगासन टीम के सदस्यों ने भारत के अपने दौरे से पहले पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास का दौरा किया और उप वाणिज्य दूतावास विशाल हर्ष से मुलाकात की। वाणिज्य दूतावास ने खिलाड़ियों को चैंपियनशिप में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

इस प्रतियोगिता में 60 से अधिक देशों के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकता, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और योगासन को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’

इस चैंपियनशिप में प्रतियोगी सात आधिकारिक योगासन श्रेणियों में भाग लेंगे, जिनमें कलात्मक और लयबद्ध योग वर्ग शामिल हैं। इसमें खिलाड़ियों का मूल्यांकन वैश्विक मानकीकृत निर्णायक मानदंडों के तहत शक्ति, लचीलापन, संतुलन, सहनशक्ति और सटीकता के आधार पर किया जाएगा।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में