Vaibhav Suryavanshi Latest News: टीम इंडिया में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री? पूर्व कप्तान ने कही ये बात तो अश्विन बोले- वह अभी बच्चा है

Ads

टीम इंडिया में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री? Vaibhav Suryavanshi Latest News: Debut in International Cricket

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 05:05 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 05:05 PM IST

नई दिल्लीः Vaibhav Suryavanshi Latest News: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियों में आए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय क्रिकेट में एक नई चर्चा तेज हो गई है। माइकल वॉन ने इस साल जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें भारत की व्हाइट-बॉल टीम में शामिल करने की वकालत की है, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने जल्दबाजी से बचने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में खेले गए आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी इस पारी के बाद क्रिकेट जगत में उन्हें जल्द टीम इंडिया में शामिल करने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व इंग्लैंड कप्तान वॉन का मानना है कि सूर्यवंशी को जल्द से जल्द भारतीय टीम के माहौल से परिचित कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें तुरंत प्लेइंग इलेवन में जगह न मिले, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर ले जाकर टीम के साथ जोड़ना भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वॉन के मुताबिक, अगर युवा बल्लेबाज को एक-दो मैच खेलने का मौका मिल जाए तो यह उसके आत्मविश्वास के लिए बेहतर होगा। अगर चयनकर्ता वॉन की सलाह पर अमल करते हैं और सूर्यवंशी को टीम में जगह मिलती है, तो वह भारत के लिए पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

अश्विन ने की संयम बरतने की बात

Vaibhav Suryavanshi Latest News: वहीं पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अश्विन ने इस मामले में संयम बरतने की बात कही है। उनका कहना है कि सूर्यवंशी अभी युवा हैं और उन्हें बिना दबाव के अपने खेल को विकसित करने का समय दिया जाना चाहिए। अश्विन ने कहा कि इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी को लक्ष्य और अपेक्षाओं के बोझ तले दबाने के बजाय स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने देना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि सूर्यवंशी में इतनी क्षमता है कि वह भविष्य में भारत के लिए जरूर खेलेंगे, लेकिन इसके लिए सही समय का इंतजार करना चाहिए। फिलहाल, राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे सूर्यवंशी अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। टीम का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा।

इन्हें भी पढ़ेंः-

शीर्ष 5 समाचार