वाणी और दीक्षा फिनलैंड में संयुक्त 12वें स्थान पर

Ads

वाणी और दीक्षा फिनलैंड में संयुक्त 12वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - September 2, 2022 / 02:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

अलैंड्स (फिनलैंड), दो सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर और वाणी कपूर ने यहां अलैंड 100 लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में इवन पार 72 का स्कोर बनाया।

दीक्षा और वाणी दोनों की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन उन्होंने बाद में शानदार वापसी की जिससे वह पहले दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर हैं।

फ़िनलैंड की उर्सुला विकस्ट्रॉम और ऑस्ट्रिया की एम्मा स्पिट्ज ने यहां चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चार अंडर 68 का स्कोर बनाकर पहले दौर में संयुक्त बढ़त हासिल की।

भारत की अन्य खिलाड़ियों में रिधिमा दिलावरी और अमनदीप द्राल ने समान दो ओवर 74 का कार्ड खेला और वे संयुक्त 27वें स्थान पर हैं। त्वेसा मलिक (75) और नेहा त्रिपाठी (80) ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

भाषा पंत

पंत