उपराष्ट्रपति धनखड़ फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह के लिये दोहा पहुंचे

Ads

उपराष्ट्रपति धनखड़ फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह के लिये दोहा पहुंचे

  •  
  • Publish Date - November 20, 2022 / 03:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

दोहा, 20 नवंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा के लिये दोहा पहुंच गये जिसके दौरान वह फीफा 2022 विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

धनखड़ कतर राज्य के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के निमंत्रण पर दोहा का दौरा कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कतर के दोहा में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ’’

फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर