अस्ताना (कजाखस्तान), 30 जून (भाषा) भारतीय मुक्केबाज विजय कुमार ने शुक्रवार को यहां कजाखस्तान के झोलदास झेनिसोव पर विभाजित फैसले में 3-2 से जीत दर्ज करते हुए एलोर्डा कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अब विजय कुमार का सामना शनिवार को अंतिम चार में कजाखस्तान के बेकनूर ओझानोव से होगा।
दिन के अन्य सेमीफाइनल में केशाम संजीत सिंह (48 किग्रा), नीमा (63 किग्रा) और सुमित (86 किग्रा) हारकर कांस्य पदक के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गये।
भाषा नमिता
नमिता