विकास कंडोला ने बेंगलुरु बुल्स को जीत दिलाई

Ads

विकास कंडोला ने बेंगलुरु बुल्स को जीत दिलाई

  •  
  • Publish Date - October 30, 2022 / 09:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

पुणे, 30 अक्टूबर (भाषा) विकास कंडोला के शानदार सुपर रेड की मदद से बेंगलुरू बुल्स ने रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-31 से हराया।

दोनों टीमों ने शुरू से ही एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश की जिससे कि मध्यांतर तक स्कोर 19-19 से बराबरी पर था।

मैच समाप्त होने में जब कुछ मिनट का समय बचा था तब भी दोनों टीमें 30-30 से बराबरी पर थी और लग रहा था की मैच टाई रहेगा लेकिन ऐसे में विकास ने शानदार खेल दिखाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

भाषा पंत

पंत