लंदन। मौजूदा समय में क्रिकेट के तीनों फार्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम शुमार है, बात अगर टेस्ट क्रिकेट की हो तो विराट की रैंकिंग नंबर वन हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट, वनडे और T20 के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 100 गेंदों वाले क्रिकेट टूर्नामेंट को प्रस्तावित किया है जिस पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी चिंता व्यक्त की है। विराट के अनुसार क्रिकेट के इस नए प्रारूप से खेल की गुणवत्ता में कमी आएगी। टी-20 टूर्नामेंट से हटकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पुरुष और महिला दोनो वर्गो में 100 गेंदों के क्रिकेट टूर्नामेंट के नए प्रारूप के आयोजन का निर्णय लिया है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में आठ-आठ टीमें हिस्सा ले सकेंगी।
पढ़ें- शिक्षाकर्मियों की फिर से एकजुटता के लिए इस दिन रखी गई है समरसता बैठक, टिकी सब की निगाहें
विराट के अनुसार वर्तमान समय में हमें फर्स्ट-क्लास क्रिकेट को महत्व देना चाहिए, जिससे लोगों को खेल के सबसे लंबे प्रारूप में खेलने का उत्साह बढ़े। विराट नहीं चाहते कि उन्हें क्रिकेट के किसी नए प्रारूप में शामिल किया जाए। विराट कोहली क्रिकेट के ऐसे किसी नए प्रारूप का हिस्सा नहीं बनना चाहते जिसमें 100 गेंदों के टूर्नामेंट का आयोजन हो। विराट के अनुसार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से टेस्ट क्रिकेट आगे बढ़ेगा और वो 2019 के जुलाई में शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में खेलने को उत्सुक हैं।
वेब डेस्क, IBC24