KL राहुल ने विराट कोहली को बताया अलग तरह के कप्तान, कहा- 100 नहीं 200 प्रतिशत उत्साह से करते हैं काम

Ads

KL राहुल ने विराट कोहली को बताया अलग तरह के कप्तान, कहा- 100 नहीं 200 प्रतिशत उत्साह से करते हैं काम

  •  
  • Publish Date - July 3, 2021 / 09:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

लंदन, (भाषा) भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल मानते हैं कि टीम के कप्तान विराट कोहली 200 प्रतिशत उत्साह से काम करते हैं और उनमें साथी खिलाड़ियों को ऐसा करने के लिये प्रेरित करने की गजब की क्षमता है।

Read More News:  पिता और भाइयों ने अपने ही घर की बेटी को पेड़ पर लटकाकर डंडों से पीटा, चीखती रही, मिन्नतें करती रही लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा

राहुल ने ‘फोर्ब्स इंडिया’ के लिये एक वीडियो में कहा, ‘‘विराट कोहली के साथ और उनकी अगुआई में खेलकर पता चला कि वह अलग तरह के कप्तान हैं। वह बहुत जुनूनी व्यक्ति हैं। वह 200 प्रतिशत उत्साह से काम करते हैं। आपका सर्वश्रेष्ठ 100 प्रतिशत ही संभव है लेकिन वह 200 प्रतिशत उत्साह से काम करते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनमें अन्य 10 खिलाड़ियों को प्रेरित करने और उन्हें 100 से 200 प्रतिशत काम कराने की गजब की क्षमता है। ’’

Read More News: पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी ! पिता की मौत के बात धूमधाम से कराई गरीब बेटी की शादी, थाना प्रभारी ने पिता की तरह निभाए सारे फर्ज 

राहुल साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

इसमें न्यूजीलैंड से हारने के बाद कोहली की कप्तानी को लेकर आलोचना हुई थी क्योंकि वह अभी तक एक भी आईसीसी ट्राफी हासिल नहीं कर पाये हैं।

कोहली की अगुआई में भारत 2017 चैम्पियंस ट्राफी और 2019 विश्व कप जीतने में असफल रहा था।

Read More News: बड़ी राहत.. गर्भवती महिलाएं लगवा सकेंगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दे दी मंजूरी 

भारतीय टीम अब मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी जो चार अगस्त से शुरू हो रही है।

Read More News: पत्नी से मारपीट करने वाले IPS पुरुषोत्तम शर्मा की विभागीय जांच शुरू, नियम विरुद्ध कर्मचारियों का अटैचमेंट के भी आरोप