फाइनल से पहले काफी दवाब में थी: गनीमत

Ads

फाइनल से पहले काफी दवाब में थी: गनीमत

  •  
  • Publish Date - March 21, 2021 / 04:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) युवा भारतीय निशानेबाज गनीमत सेखों ने रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में प्रतिस्पर्धा के तीसरे दिन महिलाओं की स्कीट में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचने के बाद कहा कि वह फाइनल से पहले काफी ‘दबाव’ में थी।

चंडीगढ़ की 20 साल की इस निशानेबाज ने कहा, ‘‘ फाइनल में मैं काफी दबाव में थी क्योंकि पहली बार मैं सीनियर स्तर के फाइनल में पहुंची थी। मैं उत्साहित थी, दिमाग में बहुत सारी चीजें चल रही थीं, लेकिन मुझे लगता है कि दूसरे दौर के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ निशाने चूकने के बाद भी मैं सोच रही थी कि यह मेरे लिए किसी मौके की तरह है और मैं इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहती।’’

गनीमत को हालांकि यह उनकी उपलब्धि के बारे में बाद में पता चला। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे इसके बारे में पदक जीतने के बाद पता चला, यह शानदार है।’’

भाषा आनन्द नमिता

नमिता