प्रो लीग के बाकी मैचों के लिये पूरी तरह तैयार हैं : हरमनप्रीत सिंह

Ads

प्रो लीग के बाकी मैचों के लिये पूरी तरह तैयार हैं : हरमनप्रीत सिंह

  •  
  • Publish Date - May 30, 2023 / 06:32 PM IST,
    Updated On - May 30, 2023 / 06:32 PM IST

लंदन, 30 मई ( भाषा ) भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने यहां भारतवंशियों के एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी टीम एफआईएच प्रो लीग के आगामी मैचों के लिये पूरी तरह तैयार है ।

हरमनप्रीत के साथ पूरी टीम और कोच क्रेग फुल्टन यहां भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद थे । भारतीय टीम एफआईएच प्रो लीग तालिका में अभी ग्रेट ब्रिटेन के बाद दूसरे स्थान पर हैं ।

भारत का सामना शुक्रवार को बेल्जियम से होगा और शनिवार को टीम ग्रेट ब्रिटेन से खेलेगी ।

हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘हम यहां 2017 में आये थे और अब इतने साल बाद आकर अच्छा लग रहा है । प्रो लीग मैचों में प्रदर्शन अच्छा रहा है और हम बाकी मैचों के लिये तैयार है । हम सभी से टीम के समर्थन के लिये मैच देखने आने का अनुरोध करते हैं ।’’

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने कहा ,‘‘ भारतीय पुरूष हॉकी टीम का स्वागत करना गर्व की बात है । हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और इस टीम में भारत के सभी हिस्सों के खिलाड़ी है ।पंजाब के खिलाड़ी अधिक हैं लेकिन भारत के दूसरे हिस्सों के खिलाड़ियों को भी इस जोश के साथ खेलते देखकर अच्छा लग रहा है ।’

भाषा मोना नमिता

नमिता