वेस्ट हैम ने ईपीएल में लीड्स को 2-1 से हराया

Ads

वेस्ट हैम ने ईपीएल में लीड्स को 2-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - December 12, 2020 / 09:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

लीड्स, 12 दिसंबर (एपी) वेस्ट हैम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मुकाबले में लीड्स को 2-1 से शिकस्त दी।

लीड्स ने माटेयूस्ज क्लिच के पेनल्टी से किये गये गोल से छठे ही मिनट में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी।

लेकिन इसके बाद टीम इस बढ़त को बरकरार नहीं कर सकी और वेस्ट हैम ने 25वें मिनट में टॉमस सोसेक के गोल से स्कोर बराकर कर दिया।

फिर एंजेलो ओगबोना ने 80वें मिनट में वेस्ट हैम को जीत दिलायी। इससे वेस्ट हैम की टीम तालिका में पांचवें स्थान पर बरकरार है जबकि लीड्स 14वें स्थान पर है।

एपी नमिता मोना

मोना