वोलवरहैम्पटन ने आर्सेनल को 2-1 से हराया

Ads

वोलवरहैम्पटन ने आर्सेनल को 2-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - November 30, 2020 / 10:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

लंदन, 30 नवंबर (एपी) वोलवरहैम्पटन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच में आर्सेनल को 2-1 से शिकस्त दी जिसमें उसके फारवर्ड रॉल जिमिनेज को सिर पर गंभीर चोट लग गयी।

वोलवरहैम्पटन ने चार दशक से ज्यादा समय में पहली बार आर्सेनल को उसके मैदान पर हराया है।

जिमिनेज को आर्सेनल के डिफेंडर डेविड लुईज से टकराने के बाद पांचवें ही मिनट में स्ट्रेचर पर बाहर ले गया जिन्हें फिर अस्पताल ले जाया गया।

वोलवरहैम्पटन के लिये पेड्रो नेटो ने 27वें और डेनियल पोंडेंस ने 42वें मिनट में गोल किये। आर्सेनल के लिये एकमात्र गोल गैब्रियल ने 30वें मिनट में किया।

आर्सेनल ने एक नवंबर के बाद से एक भी प्रीमियर लीग मैच नहीं जीता है।

एपी नमिता

नमिता