लंदन, छह जुलाई (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड को हराकर सातवां आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद कहा कि महिला क्रिकेट अपने स्वर्णिम युग में चल रहा है।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और उसे चार विकेट पर 150 रन ही बनाने दिए। इसके बाद उसने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया।
बाद में शाह ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनी को ट्रॉफी प्रदान की।
शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उनके सातवें आईसीसी महिला टी20 विश्व कप खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड क्रिकेट को भी उपविजेता बनने पर बहुत-बहुत बधाई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट ने हमें याद दिलाया कि महिला क्रिकेट क्यों देखने लायक है। शुरू से अंत तक शक्ति, जुनून और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन देखने को मिला। दोनों टीमों और इस विश्व कप को इतना खास बनाने वाले सभी लोगों का आभार। महिला क्रिकेट स्वर्णिम युग में है।’’
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द