World Cup 2023 Final 2023 : अनुपम खेर ने भारतीय टीम की जीत का किया दावा, खिलाड़ियों के लिए कही ये बात

Ads

Anupam Kher on Team India: अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि, "आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल है... भारत की जीत का डंका पूरी दुनिया में बजेगा।

  •  
  • Publish Date - November 19, 2023 / 10:25 AM IST,
    Updated On - November 19, 2023 / 10:25 AM IST

Anupam Kher on Team India

Anupam Kher on Team India : अहमदाबाद। आज का दिन ऐतिहासिक है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। 2003 के बाद अब दोनों टीमें वर्ल्ड कप के फानइल में भिड़ेंगी। पूरे देश में जगह जगह पर टीम इंडिया की जीत को लेकर पूजन पाठ और हवन किया जा रहा है। यहां तक की म​स्जिद, चर्च, मंदिर और गुरूद्वारे में भारत की जीत के लिए मन्नतें मांगी जा रही है। कंगारूओं से मुकाबले के लिए टीम इंडिया की सेना पूरी तरह से तैयार है। इतना ही नहीं ये फाइनल का महामुकाबला देखने के लिए नरेंद्र मोदी समेत कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री स्टेडियम में लाइव मैच देखेंगे।

read more ; World Cup 2023 Final : आज क्रिकेट का महापर्व..! जब तक टीम इंडिया जीतेगी नहीं अन्न का एक दाना तक नहीं खाएंगे, इन लड़कों ने रख लिया निर्जला व्रत 

अनुपम खेर ने भारतीय टीम की जीत का किया दावा

Anupam Kher on Team India : फाइनल मैच में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए नेता अभिनेता पूरे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। धीरे धीरे कई दिग्गज नेता भी अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। तो वहीं कई अभिनेता वीडियो जारी कर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि, “आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल है… भारत की जीत का डंका पूरी दुनिया में बजेगा… हम 100% जीतेंगे।”

सोनू सूद ने टीम इंडिया को दी बधाई

फाइनल मैच में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए नेता अभिनेता पूरे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। इस बीच सोनू सूद ने भी टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। अभिनेता सोनू सूद कहते हैं, “टीम इंडिया को अग्रिम बधाई…मुझे पता है कि जब ऐसे शानदार खिलाड़ी फाइनल में आते हैं, तो जीत निश्चित है। पूरा देश, 140 करोड़ लोग आपकी जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। एक प्रार्थना सीधे दिल से अनुत्तरित नहीं रहता। टीम इंडिया, शुभकामनाएं

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp