World Cup 2027 Venues: आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का किया ऐलान, इन 12 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

World Cup 2027 Venues: आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का किया ऐलान, इन 12 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

World Cup 2027 Venues: आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का किया ऐलान, इन 12 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

World Cup 2027 Venues: आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का किया ऐलान, इन 12 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले/image: Social Media

Modified Date: July 31, 2026 / 12:49 pm IST
Published Date: July 30, 2026 11:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 2027 ODI World Cup के लिए 12 स्टेडियमों का ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीका में होगी मेजबानी
  • दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे विश्व कप की मेजबानी
  • 57 मैच और नए तीन-चरणीय फॉर्मेट के साथ होगा टूर्नामेंट

जोहानिसबर्ग। World Cup 2027 Venues: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि 2027 आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 स्टेडियमों में खेले जाएंगे। इनमें से आठ मैदान दक्षिण अफ्रीका में होंगे। 50 ओवर का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 24 साल बाद अफ्रीका लौट रहा है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और कीनिया ने संयुक्त रूप से 2003 विश्व कप की मेजबानी की थी।

किन शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले? (South Africa World Cup)

World Cup 2027 Venues जोहानिसबर्ग में आयोजित एक भव्य समारोह में दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों, जिम्बाब्वे के तीन शहरों और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को टूर्नामेंट के सह-मेजबान के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ, मखाया एनटिनी, हाशिम अमला, तेम्बा बावुमा और कागिसो रबाडा के अलावा जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मासकाद्जा और नामीबिया के रुडोल्फ जानसेन वान वुरेन भी मौजूद थे।

दक्षिण अफ्रीका के आठ मैदान वांडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग), सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन (श्वाने), न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केपटाउन), किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबेर्हा), मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी) हैं। जिम्बाब्वे के तीन मैदान हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और नव-निर्मित फाले मोसी-ओआ-टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स) हैं। नामीबिया में मैच नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक) में खेले जाएंगे।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, ‘‘24 वर्षों बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की अफ्रीका में वापसी क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमें पूरा विश्वास है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर एक यादगार आयोजन करेंगे जो इस क्षेत्र के जुनून और सांस्कृतिक विविधता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा। ’’

क्रिकेट विश्व कप 2027 में खेले जाएंगे 57 मुकाबले

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 में 57 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में अधिक प्रतिस्पर्धा और रोमांच लाने के लिए तीन चरणों वाला नया प्रारूप अपनाया गया है।सबसे पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी जिसमें रैंकिंग में 12वें से 14वें स्थान पर रहने वाली तीन टीम राउंड-रॉबिन प्रारूप में आमने-सामने होंगी। इसमें विजेता टीम अगले चरण में पहुंचेगी। इसके बाद 12 टीम के बीच 30 मैच का चरण होगा। देशों की टीम को छह-छह टीम के दो ग्रुप में बांटा जाएगा और दोनों ग्रुप में राउंड-रॉबिन आधार पर मुकाबले होंगे।

World Cup 2027 Venues प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें, साथ ही दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम सुपर-7 चरण में पहुंचेगी। सुपर-7 चरण में कुल 21 राउंड-रॉबिन मैच खेले जाएंगे। इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल में सुपर-7 में शीर्ष पर रहने वाली टीम का मुकाबला चौथे स्थान की टीम से होगा जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.