विश्व जूनियर चैंपियनशिप: भारत की शानदार शुरुआत, श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में यूएई को हराया

Ads

विश्व जूनियर चैंपियनशिप: भारत की शानदार शुरुआत, श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में यूएई को हराया

  •  
  • Publish Date - October 6, 2025 / 05:28 PM IST,
    Updated On - October 6, 2025 / 05:28 PM IST

गुवाहाटी, छह अक्टूबर (भाषा) मेजबान भारत ने सोमवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के पहले दिन सुहांदिनाता कप में अपने मिश्रित टीम अभियान की शुरुआत पड़ोसी देश नेपाल पर शानदार जीत के साथ की जबकि श्रीलंका ने यूएई को रोमांचक मुकाबले में हराकर चौंका दिया।

दूसरी वरीयता प्राप्त भारत ने अपनी टीम में प्रयोग किया लेकिन फिर भी ग्रुप एच के अपने पहले मैच में 45-18, 45-17 से जीत हासिल की जबकि श्रीलंका ने यूएई पर 30-45, 45-34, 45-44 से जीत हासिल की।

चौदह बार के चैंपियन चीन, पूर्व चैंपियन इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया सहित अन्य सभी शीर्ष देशों को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को सीधे सेटों में हराकर अपना अभियान शुरू करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

चीन ने घाना को 45-14, 45-10 से, कोरिया ने हंगरी को 45-22, 45-29 से, चीनी ताइपे ने ब्राजील को 45-24, 45-19 से तथा इंडोनेशिया ने फिलीपींस को 45-27, 45-40 से हराया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर