विश्व जूनियर चैंपियनशिप: तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा ने आसान जीत से शुरुआत की

विश्व जूनियर चैंपियनशिप: तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा ने आसान जीत से शुरुआत की

विश्व जूनियर चैंपियनशिप: तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा ने आसान जीत से शुरुआत की
Modified Date: October 14, 2025 / 05:58 pm IST
Published Date: October 14, 2025 5:58 pm IST

गुवाहाटी, 14 अक्टूबर (भाषा) पदक की दावेदार तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा समेत सात भारतीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के एकल वर्ग के अगले दौर में प्रवेश किया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी ने पोलैंड की विक्टोरिया कालेत्का को मात्र 11 मिनट में 15-2, 15-1 से हराया जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति ने हांगकांग की लियू होई अन्ना को 23 मिनट में 15-8, 15-9 से आसानी से हरा दिया।

रक्षिता श्री आर ने इसके बाद कनाडा की लुसी यांग पर 15-5, 15-9 की जीत से अपने अभियान की शुरुआत की।

लड़कों के एकल वर्ग में 11वीं वरीयता प्राप्त रौनक चौहान ने श्रीलंका के थिसाथ रूपाथुंगा को 15-3, 15-6 से जबकि 15वें वरीय सूर्याक्ष रावत ने तुर्किये के यिगितकन एरोल को 15-5, 15-8 से हराया।

लालथाजुआला हमार ने अमेरिका के रायलन टैन को 15-11, 15-5 से मात दी।

ज्ञान दत्तू टीटी ने राउंड ऑफ 32 में ब्राजील के जोआकिम मेंडोंका को 15-10, 15-13 से हराया। अगले दौर में ज्ञान दत्तू प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए सूर्याक्ष से भिड़ेंगे।

एकल वर्ग में भारत के लिए एकमात्र उलटफेर तब हुआ जब एशियाई जूनियर चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता वेन्नाला दूसरे दौर में थाईलैंड की पांचवीं वरीय टोनरुग साहेंग से 6-15, 5-15 से हार गईं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में