भारतीय युवा मुक्केबाज जॉयश्री, अंबेकर और साहिल ने जीत से शुरुआत की

Ads

भारतीय युवा मुक्केबाज जॉयश्री, अंबेकर और साहिल ने जीत से शुरुआत की

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 07:48 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 07:48 PM IST

बैंकॉक, आठ मार्च (भाषा) भारतीय युवा मुक्केबाजी दल ने रविवार को यहां ‘वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026’ में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की जिसमें जॉयश्री देवी चिरोम, अंबेकर मीतेई लैरेनलकपम और साहिल दुहान ने जीत दर्ज की।

जॉयश्री ने महिलाओं की 54 किग्रा वर्ग में ताजिकिस्तान की प्रतिद्वंद्वी पर दूसरे दौर में रैफरी द्वारा मुकाबला रोकने से जीत हासिल की।

पुरुषों के वर्ग अंबेकर (50 किग्रा) और दुहान (60 किग्रा) ने क्रमशः फिलीपींस और चीन के मुक्केबाज पर 5-0 से जीत दर्ज की।

भाषा नमिता मोना

मोना