युकी दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पहले दौर में हारे

Ads

युकी दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पहले दौर में हारे

  •  
  • Publish Date - March 15, 2021 / 01:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

दुबई, 15 मार्च (भाषा) भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप में सोमवार को पहले दौर में शुरूआती सेट जीतने के बाद एजाज बेदीन से हार गये।

युकी ने शानदार शुरूआत की लेकिन विश्व रैंकिंग में 59वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी के खिलाफ वह लय बरकरार नहीं रख सके और 6-3 1-6 4-6 से हार गये।

चोट के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद पिछले दिनों वापसी करने वाले 28 साल के इस खिलाड़ी ने क्वालीफायर्स में हमवतन प्रजनेश गुणेश्वरन और रामकुमार रामनाथन को हराकर इस एटीपी 500 टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में प्रवेश किया था।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर