आगरा, 26 सितंबर (भाषा) कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए।
राय ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ज्ञानेश कुमार पूरी तरह से भ्रष्ट और बेईमान अधिकारी हैं। उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।’’
उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद करने का आरोप लगाया।
राय ने कहा, ‘‘कुमार पर कार्रवाई होनी चाहिए, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और वाराणसी लोकसभा चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराया जाना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जिन राज्यों में ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान मतदान हुआ, वहां भी चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराये जाने चाहिए। यही हमारी मांग है।’’
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र