बार्सिलोना, आठ मई (भाषा) भारतीय गोल्फर युवराज संधू ने यहां एस्ट्रेला डैम कैटालून्या चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर बने हुए हैं।
वह पहले दौर में शीर्ष पर चल रहे शॉन नौरिस (65) से चार शॉट पीछे हैं।
वहीं दो अन्य भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा (71) और वीर अहलावत (75) को काफी कठिनाई हुई।
पहले दौर के बाद शर्मा संयुक्त 70वें और अहलावत संयुक्त 136वें स्थान पर बने हुए हैं।
भाषा
नमिता आनन्द
आनन्द