जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए दिया 154 रन का लक्ष्य

Ads

जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए दिया 154 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 04:43 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 04:43 PM IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के औपचारिकता वाले मुकाबले में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट पर 153 रन बनाये।

जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने 43 गेंद में 73 रन की शानदार पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका के लिए क्वेन मफाका ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिये। कोर्बिन बोश को भी दो सफलता मिली।

भाषा

आनन्द

आनन्द