महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,921 नए मामले

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,921 नए मामले

  •  
  • Publish Date - September 28, 2020 / 03:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

मुंबई, 28 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,921 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 13,51,153 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि कोविड-19 से राज्य में 180 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 35,751 पर पहुंच गई।

विभाग ने कहा कि अब तक राज्य में कोविड-19 के कुल 10,49,947 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 2,65,033 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा यश वैभव

वैभव