पढ़ाई छोड़ दफ्तरों में बाबूगिरी कर रहे 118 शिक्षक अब पढ़ाते नज़र आएंगे

Ads

पढ़ाई छोड़ दफ्तरों में बाबूगिरी कर रहे 118 शिक्षक अब पढ़ाते नज़र आएंगे

  •  
  • Publish Date - November 30, 2017 / 02:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

ये भी पढ़ें- जानें किन मशहूर हस्तियों की एड्स ने ले ली जान

कोरबा। जिले में स्कूल की पढ़ाई को छोड़कर दफ्तरों में जमे 118 प्रधान पाठकों को जिला प्रशासन ने उनके मूल कार्य पर भेजने का आदेश जारी किया है जिससे अबतक दफ्तरों में बाबूगिरी कर रहे शिक्षक अब स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आएंगे इसे महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों की नई पोस्टिंग, धरसींवा,तिल्दा,आरंग,अभनपुर में भर्ती

क्योंकि स्कूलों में कमी के बाद भी इन प्रधान पाठकों को सीआरसी बनाकर दफ्तरों में जगह दी गई थी ऐसे में अब शिक्षाकर्मियों के हड़ताल के बीच इनको इनके मूल कार्य में भेजने पर स्कूलों में काफी हद तक शिक्षकों की कमी पूरी हो पाएगी दरअसल कोरबा जिले के अलग-अलग स्कूलों के 118 प्रधान पाठकों को सीआरसी यानी संकुल केंद्र प्रभारी बनाकर पढ़ाई के बजाय दफ्तरों के काम दिए जा रहे थे.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आईएएस के प्रभार में आया बदलाव-डॉ रोहित यादव को मिला सामान्य प्रशासन विभाग

इनमें से ज्यादातर शिक्षक तो बाबू गिरी कर स्कूलों में होने वाले मीटिंग, निर्माण कार्य, और मॉनिटरिंग में लगे हुए थे जबकि इन्हीं कार्यों को करने के लिए सीएसी यानी शैक्षिक समन्वयक की भी नियुक्ति की गई थी ऐसे में एक ही कार्य को करने के लिए दो – दो पदों पर नियुक्त किए गए थे.

ये भी पढ़ें- नर्सरी के बच्चों को पकड़ा दिए सेक्स एजुकेशन की बुक

 

 

वेब डेस्क, IBC24