आंध्रप्रदेश में कोविड-19 के 179 नये मामले आये सामने

Ads

आंध्रप्रदेश में कोविड-19 के 179 नये मामले आये सामने

  •  
  • Publish Date - January 19, 2021 / 02:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

अमरावती,19 जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में मंगलवार कोरोना वायरस के 179 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,86,245 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार साथ ही, सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 231 मरीज स्वस्थ भी हुए और अब तक 8,77,443 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं

विभाग के अनुसार इस दौरान एक मरीज की मौत हो गयी और कोविड-19 के 7,142 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि फिलहाल राज्य में उपचाररत मरीजों की संख्या 1,660 है।

पिछले चौबीस घंटे में चित्तूर जिले 40, कृष्णा में 35, और गुंटूर जिले में 24 नये मरीज सामने आये।

भाषा

राजकुमार उमा

उमा