रेल लाइन दोहरीकरण काम रोकने पहुंचे 2 दर्जन नक्सली, मजदूरों को धमका कर भगाया, पोकलेन को किया आग के हवाले

रेल लाइन दोहरीकरण काम रोकने पहुंचे 2 दर्जन नक्सली, मजदूरों को धमका कर भगाया, पोकलेन को किया आग के हवाले

रेल लाइन दोहरीकरण काम रोकने पहुंचे 2 दर्जन नक्सली, मजदूरों को धमका कर भगाया, पोकलेन को किया आग के हवाले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: February 15, 2020 1:39 pm IST

जगदलपुर। बस्तर जिले और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर के के रेल मार्ग पर चल रहे लाइन दोहरीकरण के कार्य को रोकने के इरादे से माओवादियों ने कुमार सागर स्टेशन के नजदीक आगजनी की।

ये भी पढ़ें:चरित्र पर शक करके पिता ने बेटी को उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

इस स्टेशन से 5 किलोमीटर की दूरी पर पुल निर्माण का काम चल रहा था, यहां काम कर रहे मजदूरों को काम रोकने के लिए आए माओवादियों ने धमकाया और मौके से भगा दिया। सुबह करीब 8:00 बजे पहुंचे 20 से 25 की संख्या में माओवादी हथियार लिए हुए थे।

ये भी पढ़ें: ST-SC आरक्षण मामले पर कल कांग्रेस प्रदेश के जिला मुख्यालयों में करे…

उन्होंने मौके पर काम कर रही पोकलेन को आग के हवाले कर दिया, लंबे समय के बाद इस जगह पर माओवादियों की सक्रियता दोबारा दिखाई देने लगी है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कार हॉटल में घुसी, नाश्ता कर रहे स्कूली बच्चों को मारी ठ…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com