उत्तर प्रदेश में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Ads

उत्तर प्रदेश में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - June 16, 2021 / 12:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

मुजफ्फरनगर, 16 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मीरांपुर थानांतर्गत खेड़ी गांव में 22 वर्षीय युवक ने बुधवार को घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक निर्माणाधीन मकान में बढ़ई के तौर पर काम कर रहे समीर नामक युवक ने वहीं पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। घटना के कारण का पता लगाने के लिये जांच जारी है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश