भोपाल में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 20 मरीज दिल्ली जमात में थे शामिल, प्रदेश में 217 हुई मरीजों की संख्या

भोपाल में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 20 मरीज दिल्ली जमात में थे शामिल, प्रदेश में 217 हुई मरीजों की संख्या

भोपाल में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 20 मरीज दिल्ली जमात में थे शामिल, प्रदेश में 217 हुई मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: April 6, 2020 5:14 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब तक की सबसे बड़ी खबर आयी है, यहां एक साथ में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। दिल्ली मरकज जमात में शामिल हुए 20 जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ ही अब भोपाल में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 41 हो गई है।

ये भी पढ़ें:लोगों को मुनाफाखोरी से बचाने जैन समाज की पहल, सस्ती दर पर जरूरी समानों का किट पहुंचा रहे घर

भोपाल में मिले आज 23 नए मामलों में 20 लोग दिल्ली मरकज की जमात में शामिल होने वाले लोग थे, इन मरीजों को भोपाल एम्स और चिरायु अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। CMHO डॉ सुधीर कुमार डहेरिया ने पुष्टी की। वहीं भोपाल में एक मरीज की मौत भी कोरोना से हो गई है।

ये भी पढ़ें:सेलेब्स को पसंद आया पीएम मोदी का दिया जलाने का आइडि…

इसके साथ ही अब मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 217 हो गई। भोपाल में संपूर्ण लॉकडाउन करने के बाद प्रशासन यह उम्मीद कर रहा है कि अब नए मामलों की संख्या में रोक लगेगी।

ये भी पढ़ें:कोरोना के संदिग्ध मरीजों का उपचार कर रहे मेडिकल वर्…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com