दिलीप घोष का बड़ा आरोप, कहा- बंगाल चुनाव परिणाम के बाद 37 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई..

Ads

दिलीप घोष का बड़ा आरोप, कहा- बंगाल चुनाव परिणाम के बाद 37 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई..

  •  
  • Publish Date - June 1, 2021 / 07:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

लखनऊ, (भाषा) पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को दावा किया, ” विगत 5 वर्षों में पश्चिम बंगाल में 166 भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है और विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश में 37 पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।”

Read More News: पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल हमीद हयात का निधन, रायपुर जिला कांग्रेस ने स्थगित की कल होने वाली PC

भारतीय जनता पार्टी की उत्‍तर प्रदेश इकाई ने मंगलवार को अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद के माहौल को लेकर वर्चुअल माध्‍यम से चर्चा की और यह दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रायोजित हिंसा फैला रही है।

Read More News: देश में 4 से 31 मई के बीच 16 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कई शहरों में 105 रुपए तक पहुंचे दाम

भाजपा राज्‍य मुख्‍यालय से जारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ ”खून से लथपथ बंगाल के परिदृश्य” विषय पर पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने चर्चा की जिसमें भाजपा राज्य मुख्यालय लखनऊ से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल शामिल हुए।

Read More News: मौत के आंकड़े और सवाल…छत्तीसगढ़ में छिपाए जा रहे मौत के आंकड़े?

बयान के अनुसार पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्‍यक्ष दिलीप घोष ने उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश से आप सभी ने विधानसभा चुनाव में पहुंचकर जो परिश्रम किया उसका परिणाम है कि भाजपा बंगाल में 77 विधानसभा सीटें जीती है।

घोष ने कहा कि ”बंगाल की पहचान क्रांतिकारियों, आध्यात्मिक संतो, समाज सुधारकों, रवींद्र संगीत, हरि संकीर्तन गंगासागर से कालीघाट तक विस्तृत साधना की भूमि तथा मिष्ठान की भूमि के रूप में है, परंतु दुर्भाग्य से आज बंगाल खून से लथपथ है, बंगबंधु की पीड़ा है तथा चारों ओर हाहाकार है।”

Read More News: सियासी अखाड़े में शराब…लोगों के लिए राशन ज्यादा जरूरी है या फिर शराब?

उन्‍होंने कहा कि ” बंगाल में जब भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के काम से घर से निकलता है तो उसे नहीं पता होता है कि वह रात को घर पहुंचेगा भी या नहीं।”

घोष ने यह भी दावा किया कि ” विगत पांच वर्षों में 166 भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है, विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद 37 पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई, पांच वर्षों में 30,000 से अधिक फर्जी मुकदमे हमारे कार्यकर्ताओं पर दर्ज किये गए।”

Read More News: छत्तीसगढ़ में 200 के पास पहुंचा ब्लैक के मरीजों का आंकड़ा, तेजी से बढ़ रही संख्या

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ”बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडे हत्याएं कर रहे हैं, चारों तरफ दहशत है, ऐसे वातावरण में बंगाल के कार्यकर्ता देश के सम्मान के लिए, बंगाल के सांस्कृतिक सम्मान के लिए तथा भाजपा की विचारधारा के लिए कार्य कर रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी का झंडा लेकर आगे बढ़ रहे हैं।”

उन्‍होंने कहा कि ”देश व उत्तर प्रदेश का भाजपा परिवार आपके साथ है और कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा।” वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित चर्चा का संचालन एवं अतिथियों का परिचय उत्‍तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री अमरपाल मौर्य ने किया।

Read More News:  रायपुर बन रहा तस्करी का सोना-चांदी खपाने का बड़ा हब, DRI के राडार में दो दर्जन से ज्यादा सर्राफा कारोबारी