विहिप नेता मर्डर केस के 4 आरोपी और गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

Ads

विहिप नेता मर्डर केस के 4 आरोपी और गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

  •  
  • Publish Date - July 11, 2020 / 05:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

पिपरिया, मध्यप्रदेश। विहिप नेता रवि विश्वकर्मा हत्याकांड मामले के चार और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 3 आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। पुलिस जांच में आरोपियों की संख्या अब 17 हो गई है।

पढ़ें- विकास दुबे के पिता ने एनकाउंटर को ठहराया सही, बोले-हमारी कहा मानता, तो आज इस …

बता दें पुलिस ने बुधवार काे पप्पू बाथरे, उमेश कोरी, राजेश पटेल और अजीत पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से पप्पू को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उमेश, अजीत और राजेश को पुलिस गुरुवार को अदालत में पेश करेगी।

पढ़ें- देश में 1 दिन में 27 हजार 761 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 20 हजार 246…

एसडीओपी पिपरिया शिवेंद्र जोशी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कुल 17 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 14 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी 3 की तलाश की जा रही है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ को पीएम केयर फंड से 13 करोड़ 31 लाख की राशि जारी, क्वारंटाइन सेंटर्स और परिवहन खर्च के …

एसडीओपी ने बताया कि पप्पू बाथरे नामक आरोपी को बुदनी सीहोर क्षेत्र में पकड़ा गया है। बुदनी में पप्पू के मामा रहते हैं। वह उन्हीं के पास गया हुआ था। पुलिस ने उस इलाके में घेराबंदी की और पप्पू को एक ढाबे पर चाय पीते हुए पकड़ लिया।