खेलते-खेलते कार में लॉक हुए बच्चे, दम घुटने से 4 की मौत, एक को शीशा तोड़कर निकाला गया बाहर

Ads

खेलते-खेलते कार में लॉक हुए बच्चे, दम घुटने से 4 की मौत, एक को शीशा तोड़कर निकाला गया बाहर

  •  
  • Publish Date - May 7, 2021 / 03:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक कार में खेलते समय दम घुटने से चार बच्‍चों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बच्‍चे को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Read More: दमोह कलेक्टर के लिए संसोधन आदेश जारी, अनूप कुमार सिंह का आदेश किया गया निरस्त

पुलिस के अनुसार बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिंगोली तागा गांव निवासी अनिल त्यागी की आई-20 कार उनके घर के बाहर खड़ी थी, जिसमें पडोस के ही रहने वाले कुछ बच्चे गाड़ी में बैठकर खेल रहे थे । खेकड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत ने बताया कि गाड़ी में जब बच्चे खेल रहे थे तभी गाड़ी ऑटो लॉक हो गयी और इसमें नियति (आठ), वंदना (चार), अक्षय (चार) , कृष्णा (सात) और शिवांश (आठ) इसमें बंद हो गये ।

Read More: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, इधर 21 आरोपियों पर की गई NSA की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि इसमें चार बच्चों की दम घुटने से मौत हो गयी जबकि शिवांश को गाड़ी का शीशा तोड़ कर बाहर निकाल लिया गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रावत ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने गाड़ी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

Read More: छत्तीसगढ़ के इस जिले में शादी समारोह पर लगा प्रतिबंध, कल से नहीं बजेगी शहनाई

रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टतया यही है कि दम घुटने से बच्‍चों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आरोप के अनुसार मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Read More: हाईकोर्ट के आदेश बाद नेता प्रतिपक्ष कौशिक बोले- तत्काल शुरू करें 18+ का वैक्सीनेशन, राजनीति ठीक नहीं