पार्किंग स्थल में भर गया इतना पानी, डूब गईं 400 गाड़ियां
पार्किंग स्थल में भर गया इतना पानी, डूब गईं 400 गाड़ियां
मुंबई, 19 जुलाई (भाषा) मुंबई में भारी बारिश की वजह से एक भूमिगत पार्किंग स्थल में पानी भर गया जिसमें महंगी कारें, बाइकें और ऑटो रिक्शा समेत करीब 400 गाड़ियां डूब गईं।
पढ़ें- 7th pay commission latest update 2021 : सरकारी कर्…
उपनगरीय कांदिवली में ठाकुर कॉम्प्लेक्स में मुंबई नगर निकाय ने इस पार्किंग स्थल का निर्माण कराया था। एक कार्यकर्ता ने सोमवार को यह दावा किया।
पढ़ें- वैदेही डोंगरे बनीं ‘मिस इंडिया यूएसए 2021′.. जॉर्जि…
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने प्रभावित वाहनों की सटीक संख्या नहीं बताई लेकिन उसने कहा कि वह परिसर का प्रबंधन करने वाले एक निजी ठेकेदार के साथ हुए समझौते का अध्ययन करने के बाद वाहन मालिकों को मुआवजा देने की संभावना पर गौर करेगा।
पढ़ें- नक्सलियों ने 7 युवकों को किया अगवा, छुड़ाने गए 4 ग्…
पश्चिमी उपनगरों में शनिवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक निजी ठेकेदार द्वारा संचालित नगर निकाय की पार्किंग में बारिश का पानी घुस गया। इस कारण स्थल में खड़े दो, तिपहिया व चौपहिया वाहन पानी में डूब गए।

Facebook


