मुंबई में कोरोना वायरस के 402 नए मामले, 14 की मौत
मुंबई में कोरोना वायरस के 402 नए मामले, 14 की मौत
मुंबई, 19 जुलाई (भाषा) मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 402 नए मामले आए हैं जो नौ फरवरी के बाद सबसे कम हैं। वहीं 14 और संक्रमितों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 15,716 हो गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को लगातार चौथे दिन देश की आर्थिक राजधानी में 500 से कम मामले आए हैं। मुंबई में कुल मामले 7,31,563 हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि दिन में 577 लोगों को संक्रमण से उबरने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 7,07,129 हो गई है। महानगर में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 6349 है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 23,481 नमूनों की जांच की गई है और कम मामले कम जांच का नतीजा हो सकते हैं। औसतन रोजाना 30,000 नमूनों की जांच की जा रही थी।
आंकड़ों के मुताबिक शहर में 62 इमारतों को सील किया गया है जबकि छह नियंत्रण क्षेत्र हैं।
भाषा
नोमान नरेश
नरेश

Facebook


