छत्तीसगढ़ में मिले 51 नए कोरोना मरीज, 21 संक्रमित अकेले राजधानी से, 886 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

Ads

छत्तीसगढ़ में मिले 51 नए कोरोना मरीज, 21 संक्रमित अकेले राजधानी से, 886 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

  •  
  • Publish Date - June 17, 2020 / 02:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 51 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 886 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1835 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं अब तक 940 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव फतह करने की बनी रणनीति 

अंबिकापुर से आज 7 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जांजगीर के अकलतरा के तागा गांव में 10 मरीज सामने आए हैं। जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। वहीं आज सामने आए जिलेवार मरीजों की संख्या इस प्रकार हैं—
बलौदाबाजार-3, जांजगीर-11
सूरजपुर – 1, तिल्दा-1
महासमुंद- 2, रायगढ़-3
रायपुर- 21, कोरबा- 4,
बेमेतरा- 4, मंगेली -1

ये भी पढ़ें: प्रदेश का ये जिला हुआ कोरोना मुक्त, सभी 25 मरीज हुए स्वस्थ, 7 दिन से नहीं मिला एक भी मरीज