आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 67 नए मामले

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 67 नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 18, 2021 / 01:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

अमरावती, 18 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और एक मरीज की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे खत्म हुए बीते 24 घंटे में 54 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक प्रदेश में 8,89,077 मामलों की पुष्टि हुई है।

उसमें बताया गया है कि संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 619 रह गई है जबकि 8,81,292 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 7,166 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

भाषा

शुभांशि नरेश

नरेश