मुम्बई में सामने आये कोविड-19 के सबसे अधिक 6,923 नये मामले

मुम्बई में सामने आये कोविड-19 के सबसे अधिक 6,923 नये मामले

मुम्बई में सामने आये कोविड-19 के सबसे अधिक 6,923 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: March 28, 2021 4:44 pm IST

मुम्बई, 28 मार्च (भाषा)मुम्बई में रविवार को कोविड-19 के अब तक के सबसे अधिक 6,923 नये मरीज सामने आये जिसके साथ ही यहां इस महामारी के मामले 3,98,674 हो गये। नगर निकाय ने यह जानकारी दी।

शहर में आठ मरीजों की जान चले जाने से यहां अब तक 11,649 लोग इस संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि दिन में कोरोना वायरस के 3,380 मरीजों को छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही अब तक 3,40,935 रोगी ठीक हो चुके हैं।

उसने बताया कि 46,450 नये परीक्षणों के साथ ही इस महानगर में अब तक 39,83,380 कोविड-19 जांच हो चुकी है।

धारावी में सबसे अधिक 73 मामले सामने आये जिससे वहां मामले बढ़कर 4,770 हो गये।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में