7th Pay Commission: त्योहार से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेंगे उपहार में 10 हजार रुपए

7th Pay Commission: त्योहार से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेंगे उपहार में 10 हजार रुपए

7th Pay Commission: त्योहार से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेंगे उपहार में 10 हजार रुपए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: August 12, 2019 10:44 am IST

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में हालांकि सरकारी कर्मचारियों के लिए कुछ विशेष ऐलान नहीं किया है। लेकिन तमिलनाडु सरकार ने त्योहारों के सीजन में यरकारी कर्मचारियों को बड़ा उपहार दे सकते हैं।सरकार ने त्योहार से पहले अपने अधिनस्थ कर्मचारियों का त्योहार भत्ता दोगुना करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों में उत्साह है।

Read More: दो मां के दो-दो बच्चे, दोनों ने अपने बच्चों को मौत की नींद सुलाकर कर ली खुदकुशी, जानिए पूरा मामला

सरकार के इस प्रयास को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि त्यौहारों के मौके पर कर्मचारियों के हाथ में पैसा देकर खुश करने की कोशिश है। खासकर उन कर्मचारियों को जो सातवें वेतनमान के दायरे में आते हैं। उन्हें त्योहार भत्ते के रूप में 5000 से 10000 रुपए तक मिल सकते है।

Read More: पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का कांग्रेस पर हमला, पूर्व सीएम पर साधा निशाना, जानिए पूरा मामला

बता दें कि राज्य सरकार ने साल 2012 में भी सरकारी कर्मचारियों को त्योहारों पर अग्रिम भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया था। इस दौरान सरकार ने कर्मचारियों के भत्ते में 2000 से 5000 तक बढ़ोतरी की थी। सरकार के इस इस निर्णय से राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को लाभ होगा। इससे लाखों राज्य सरकारी कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा. ये भत्ता सरकारी कर्मचारियों को उनके अकाउंट में भेजा जाएगा।

Read More: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर ईद पर्व की दी शुभकामनाएं, कही ये बात

बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने पहले ही सातवें वेतन आयोग के मापदंडों के अनुसार अपने कर्मचारियों को अग्रिम वेतन लेने का प्रावधान भी किया है। इस प्रावधान के अनुसार त्योहारों पर सरकारी कर्मचा​री अग्रिम वेतन प्राप्त कर सकते हैं, जिसे बाद में मासिक वेतन में समायोजित किया जाएगा। बता दे सरकार ने साल 2017 में ही इसे लागू कर दिया था।

Read More: सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर चरण दास महंत बोले- खत्म होगी पार्टी में निराशा

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/THrWH3FfIVs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"